प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मध्य प्रदेश का शहडोल सबसे ठंडा..

मध्य प्रदेश का शहडोल सबसे ठंडा, तापमान 3.4 डिसे तक लुढ़का

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। प्रदेश का उत्तरी हिस्सा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

मध्य प्रदेश का शहडोल सबसे ठंडा तापमान 34 डिसे तक लुढ़का

मध्य प्रदेश का शहडोल सबसे ठंडा |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। प्रदेश का उत्तरी हिस्सा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के साथ रविवार को आधे प्रदेश में कहीं घना तो कही  बमध्यम कोहरा छाया रहा। शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे अधिक सर्द रहा।

शनिवार औऱ रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिसे दर्ज किया गया। इसके अलावा सोमवार की सुबह में भी प्रेदश के 16 जिले कोहरे में लिपटा हुआ था। इसका असर दिल्ली से आने वाली ट्रेन पर भी पड़ा। 

यह है वजह

हिमालय से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। यही कारण है कि फिर से सर्द हवा चल रही है। दूसरी तरफ, कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हो रही है। साथ ही उत्तराखंड और हिमालय प्रदेश में भी मौसम बदला हुआ है। इसी इलाके से सर्द हवा मध्य प्रदेश में आ रही है। इसका असर शहरों में हो रहा है। 

मौसम विभाग ने बताया

रविवार की सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निमाड़ी, सतना, पन्ना, छतरपुर, सीधी, मऊगंज, रीवा, उमरिया, सिंगरौली, मैहर, जबलपुर, कटनी, शहडोल, सागर, अशोकनगर, शिवपुरी, और दमोह में कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे थे कि कुछ जगह दृश्यता 200 मीटर से भी कम थी। जबलपुर में सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में ठंड औऱ बढेगी। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/karni-sena-agitation-ends-on-just-one-demand/102099

Related to this topic: