प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

शाहगंज की 186 साल पुरानी रामलीला का शुभारंभ

186 साल पुरानी शाहगंज की रामलीला का भव्य शुभारंभ, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर

जौनपुर के शाहगंज में 186 साल पुरानी रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

186 साल पुरानी शाहगंज की रामलीला का भव्य शुभारंभ जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर

Shahganj 186-Year-Old Ramlila Begins with Grandeur |

जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: जौनपुर के शाहगंज की धरती भक्ति और आस्था के रंग में रंग गई। पिछले 186 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक श्री रामलीला का विधिवत शुभारंभ पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह और विधायक रमेश सिंह व शैलेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। भगवान राम की आरती भाजपा जिला अध्यक्ष अजित प्रजापति ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ होते ही पूरा नगर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा।

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ रामलीला मंचन

रामलीला मंचन के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ ही धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं में रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

186 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा

शाहगंज की रामलीला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 186 वर्षों से चली आ रही शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचते हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र राममय नजर आया और श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीराम' के जयकारों के साथ ऐतिहासिक रामलीला के शुभारंभ का स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें: 25 साल की सेवा पूरी होने पर PM मोदी ने मांगा आशीर्वाद, बोले- राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़े

Related to this topic: