प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शंकराचार्य ने योगी सरकार से पूछा सवाल

'गाय को राष्ट्र माता का दर्जा क्यों नहीं?' शंकराचार्य ने योगी सरकार से पूछा सवाल

रायबरेली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए गविष्टि यात्रा के उद्देश्य और अभियान की जानकारी दी।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा क्यों नहीं शंकराचार्य ने योगी सरकार से पूछा सवाल

Shankaracharya Asks: Why Has UP Government Not Declared Cow as 'Rashtra Mata'? |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान चर्चा में आए शंकराचार्य इन दिनों गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जाएगी। उनकी यह यात्रा शनिवार को रायबरेली जिले के ऊँचाहार कस्बे के बस स्टैंड स्थित सपा कार्यालय पहुंची। यहां कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता आनंद राज पांडेय समेत अन्य लोगों ने शंकराचार्य का स्वागत किया।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दे रही उत्तर प्रदेश सरकार 

जिस गाय को हिन्दू, मुसलमान और ईसाई सभी माता मानते हैं, उत्तर प्रदेश की सरकार उसे अब तक राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दे रही है। यह बातें जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि यात्रा के दौरान कही।

सरकारी अभिलेखों में उसे राष्ट्र माता का दर्जा क्यों नहीं 

जगद्गुरु ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब सभी धर्मों के लोग गाय को माता मानते हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी अभिलेखों में उसे राष्ट्र माता का दर्जा क्यों नहीं देते? उन्होंने मंच से अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर लोगों से इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।"

रिजिजू गो मांस खाते हैं

आगे उन्होंने  कहा, "अलग-अलग राज्यों में बीजेपी नेता गाय को लेकर तरह-तरह के बयान देते हैं। केंद्र सरकार के मंत्री किरण रिजिजू ने तो सार्वजनिक तौर पर कहा कि वे गो मांस खाते हैं।"

जांच कर रही SIT भी सरकार की 

अयोध्या में चंदा-चोरी के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि जांच कर रही SIT भी सरकार की है। इसमें आधे लोग सिपाही हैं और आधे लोग चोर, तो फिर जांच का नतीजा क्या होगा यह जगजाहिर है।

Related to this topic: