मुरैना में बीती रात काली कार में सवार चोरों के गिरोह ने पूरे शहर में बेखौफ होकर गश्त की और एक-एक करके 5 दुकानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिला में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें न थाने का खौफ है और न पुलिस की गश्त का खौफ रहा है। बीती रात काली कार में सवार चोरों के गिरोह ने पूरे शहर में बेखौफ होकर गश्त की और एक-एक करके 5 दुकानों को निशाना बनाया। खास बात ये है कि जिन दुकानों को टारगेट किया गया, उनमें से ज्यादातर दुकानें किसी न किसी थाने और गश्त प्वाइंट के आसपास ही मुख्य सड़क मार्गों पर स्थित हैं।
इस वारदात के बाद पुलिस पर उठे सवाल
एक ही रात में पांच वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर रख दी है। सवाल उठ रहा है कि जब काली कार पूरी रात शहर की सड़कों पर घूम-घूम कर चोरी का वारदात को अंजाम दे रही थी, तब पुलिस कहां सो रही थी? पुलिस का रात्रि गश्त का सिस्टम सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है। सड़कों पर पुलिस गायब है, शायद यही वजह है कि चोर बेखौफ होकर काली कार में शहर की सैर करते हुए लाखों का माल समेट कर सुरक्षित भागने में सफल हो गए।
इस जगह की गई चोरी
अब देखना ये होगा कि शिवपुरी पुलिस इस काली कार गैंग तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगालती है या फिर हमेशा की तरह अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर फाइल को बस्ते में डाल देती है। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी शिवपुरी स्थित आयुर्वेदिक जिला अस्पताल के पास एक कपड़े की दुकान अमन कलेक्शन को निशाना बनाया गया। चोरों ने शटर के तालों को कटर से काटा और अंदर से 40-50 ब्रांडेड जींस पेंट पार कर दीं।
देहात थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
ये सबसे साहसिक वारदात है। देहात थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर काली माता मंदिर के पास स्थित जय मां काली किराना स्टोर पर चोरों ने शटर को हाथों से टेढ़ा कर अंदर प्रवेश किया। दुकान संचालक मनोज धाकड़ के अनुसार, गल्ले में रखे 1.5 से 2 लाख रुपये नकद, 8-10 किलो ड्राय फ्रूट्स, सिगरेट और गुटखा के हजारों रुपये के पैकेट चोरी कर ले गए। थाने की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कालिख पोत दी है।
फतेहपुर क्षेत्र में शटर उखाड़कर की गई चोरी
फतेहपुर क्षेत्र में जैन किराना स्टोर का शटर उखाड़कर चोर अंदर घुसे और ड्राय फ्रूट्स व 5 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। पुलिस को रात में ही चोरी की सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची. इसके बावजूद चोर सुरक्षित भागने में सफल रहे और शहर में अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे। कोतवाली थाना क्षेत्र में हरिजन थाना के पास स्थित ओमप्रकाश सिंघल किराना स्टोर का शटर तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- मैहर में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; चार घायल