शिवपुरी में शादी के बाद घर लौट रहे नवविवाहित जोड़े की ऑटो से भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
शिवपुरी। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहा था, तभी सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ।
अनियंत्रित ट्रक पलटा
सड़क किनारे खड़े ऑटो पर मुर्गियों के दाने से भरा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक पलट गया। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। भारी ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए प्रशासन को JCB की मदद लेनी पड़ी।
CCTV में सामने आया भयानक मंजर
घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक को ऑटो पर पलटते हुए साफ देखा जा सकता है।
एक दूसरी घटना सागर में सामने आई, बोरे में मिला युवक का शव
सागर जिले के कानपुर हाईवे पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास सड़क किनारे खून से सना एक बोरा मिला, जिसने सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला, तो उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ।
युवक की वीभस्त तरीके से की गई हत्या
मृतक के शरीर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के हाथ में रोटी और ककड़ी का टुकड़ा अभी भी फंसा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद खाना खाते समय उस पर हमला किया गया।
मृतक की पहचान बड़ा के भेड़ा गांव के निवासी
मृतक की पहचान बड़ा के भेड़ा गांव के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सागर में तीसरी घटना, युवती की मौत पर परिजनों का चक्काजाम
सागर के जरुआखेड़ा-बांदरी रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एक युवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने बीच सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
खून के बदले खून की मांग
प्रदर्शनकारी एक विशेष वर्ग के युवक पर आरोप लगाते हुए "खून के बदले खून" की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है।
पुलिस की निष्पक्ष जांच का आश्वासन, तब खुला जाम
पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। ये खबरें मध्य प्रदेश में सुरक्षा और सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को दर्शाती हैं। स्थानीय पुलिस सभी मामलों की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़े: मप्र से 7 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, परेशानी बढ़ी
https://www.primenewsnetwork.in/state/7-trains-short-terminated-from-mp-routes-disruption-likely/156710