प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रीवा में तालाब में गाय को धकेलने का वीडियो वायरल

60 फीट गहरे तालाब में गाय को धकेला, विरोध करने पर दबंगों ने दी झूठे मुकदमों की धमकी

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में एक बेजुबान गाय को जबरन गहरे पानी से भरे तालाब में धकेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

60 फीट गहरे तालाब में गाय को धकेला विरोध करने पर दबंगों ने दी झूठे मुकदमों की धमकी

गड्ढे में फसी गाय |

रीवा (मध्य प्रदेश)। जिले के मनगवां थाना अंतर्गत ग्राम पचपहरा से पशु क्रूरता और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। गाँव के समीप स्थित लगभग 60 फीट गहरे पानी से भरे तालाब में एक बेजुबान पशु गाय को जबरन धकेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना का विरोध करने पर दबंगों द्वारा स्थानीय युवक को गंभीर अंजाम भुगतने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई है।

60 फीट गहरे तालाब में पशु को धकेलने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि तालाब के किनारे गहरा पानी है जहाँ एक बेजुबान पशु बदहवास स्थिति में फंसा हुआ है। आरोप है कि गाँव के ही निवासी सुशपाल साकेत और दिनेश साकेत द्वारा इस बेजुबान जीव के साथ क्रूरता करते हुए उसे जबरदस्ती गहरे पानी की ओर हांका जा रहा था।

विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे आरोपी, दी एससी-एसटी एक्ट की धमकी

जब एक स्थानीय युवक ने इस क्रूरता को देखा तो उसने तत्काल इसका विरोध किया और सबूत के तौर पर अपने मोबाइल से घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। युवक द्वारा वीडियो बनाए जाने से बौखलाए आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर एकत्र हो गए और विवाद करने लगे। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने पशु सुरक्षा की बात कही, तो आरोपियों ने उसे शांत रहने की चेतावनी दी और कहा कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो उस पर झूठा SC-ST Act लगवा देंगे।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने रीवा पुलिस प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने, बेजुबान पशु का रेस्क्यू कर सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पशु क्रूरता एवं झूठी कानूनी धमकियाँ देने वालों पर त्वरित व कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री के पास बारूद में ब्लास्ट: इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत

Related to this topic: