प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

TMC नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर...

TMC नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रकोना रोड थाने में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी

भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड थाने में टीएमसी के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।

tmc नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रकोना रोड थाने में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना रोड थाने में टीएमसी के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया। वे जब पुरुलिया से लौट रहे थे तो रास्ते में उनके वाहन को रोका गया और उन्हें परेशान किया गया।

नारेबाजी से नाराज़ होकर थाने में धरने पर बैठे शुभेंदु अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार वे पुरुलिया में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम से शनिवार देर रात लौट रहे थे। रास्ते मे चंद्रकोना रोड में भाजपा कार्यकर्तायों ने उनके स्वागत के लिए खड़े मिले। वे वहां रुके। उसी दौरान कुछ लोग उनके खिलाफ नारे लगाने लगे। नारे लगाने वाले लोगों ने उन्हें गाड़ी से उतरने नहीं दिया और परेशान करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चंद्रकोना रोड थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। इसी बीच शुभेंदु अधिकारी थाने आ गए और धरना पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि उनके खिलाफ नारा लगाने और परेशान करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहन था कि उनक खिलाफ नारा लगाने वाले लोग टीएमसी के लोग थे। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। शुभेंदु अधिकारी ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

टीएमसी ने आरोपों से किया इनकार, भाजपा ने 2026 चुनाव से जोड़ा मामला

टीएमसी के मेदिनीपुर जिला के अध्यक्ष सुजय हाजरा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का विरोध करने वाले स्थानीय लोग थे। वे टीएमसी के कार्यकर्ता नहीं है। इसके विपरीत भाजपा के मिदिनीपुर जिला के सह अध्यक्ष गुच्छाइत का कहना है कि टीएमसी 2026 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार के डर से ओछी हरकत कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/air-india-receives-its-first-dreamliner-from-boeing/104467

एयर इंडिया को बोइंग से मिला पहला 'ड्रीमलाइनर', उड़ानें होंगी आरामदायक और आधुनिक

Related to this topic: