प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिंडवाड़ा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

सिरोही के पिंडवाड़ा में कार-टेम्पो की जोरदार भिड़ंत, पांच लोग घायल

सिरोही के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में कार और टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर।

सिरोही के पिंडवाड़ा में कार-टेम्पो की जोरदार भिड़ंत पांच लोग घायल

Sirohi Road Accident: Car and Tempo Collision |

सिरोही (राजस्थान)। पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में वीरवाड़ा के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा पलटा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हादसे में टेम्पो और कार में सवार पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एक्सीडेंट एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को संभाला और मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इसके बाद सभी पांचों घायलों को उपचार के लिए सिरोही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। हादसे में घायल लोगों की स्थिति और उनकी पहचान के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार और टेम्पो की भिड़ंत को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

हादसे के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त वाहन और गड्ढे में पलटे टेम्पो को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: डूंगरपुर में स्कूल बस की टक्कर से 6 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Related to this topic: