प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यूपी यूथ कांग्रेस ने अयोध्या में लगवाए पोस्टर्स

आज अयोध्या पहुंचेगी SIT, राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में हेरफेर की जांच करेगी

राम मंदिर में कथित चढ़ावा की राशि में हेरफेर के मामले की जांच के लिए एसआईटी आज अयोध्या पहुंच रही है।

आज अयोध्या पहुंचेगी sit राम मंदिर के चढ़ावे की राशि में हेरफेर की जांच करेगी

अयोध्या में यूथ कांग्रेस के लगवाए गए पोस्टर |

लखनऊ / अयोध्या: राम मंदिर में कथित चढ़ावा की राशि में हेरफेर के मामले की जांच के लिए एसआईटी आज अयोध्या पहुंच रही है। अयोध्या पहुंचने पर एसआईटी मंदिर के चढ़ावे की राशि में गड़बड़ी की छानबीन शुरू करेगी। 

मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री से की थी एसआईटी जांच की मांग

पिछले सप्ताह मामला उससमय उजागर हुआ था, जब ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खुद से जांच शुरू की थी। साथ ही पांच संदिग्धों को पकड़कर उनसे चोरी की गई रकम भी बरामद की है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को मुख्यमंत्री से एसआईटी जांच की मांग की थी। 

CM योगी ने तीन सदस्यीय एसआईटी का किया है गठन

इसके बाद तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। इस टीम में लखनऊ के मंडलायुक्त, आईजी रेंज और विशेष सचिव वित्त शामिल हैं। एसआईटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी। जांच से न केवल ट्रस्ट की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, बल्कि श्रद्धालुओं के विश्वास को भी बनाए रखेगी। 

अयोध्या में लगे चढ़ावे की राशि में हेरफेर के पोस्टर्स

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में हेरफेर को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगवाये हैं। इन होर्डिंग्स में स्कंदपुराण का अर्थ सहित एक श्लोक लिखा गया है। श्लोक के अनुसार- मंदिर में धन, संपत्ति की चोरी करने वालों की जन्म-जन्मांतर तक चलने वाली सजा का जिक्र है। 

यूपी युवा कांग्रेस ने लगवाया पोस्टर

होर्डिंग्स में हिंदी में लिखा है- ''जो व्यक्ति मंदिर को दी गई भूमि या संपत्ति (दान का धन) को चुराता है या हड़प लेता है, वह अगले 60 हजार वर्षों तक नरक में कीड़े के रूप में जन्म लेता है।'' ये होर्डिंग्स उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से लगवाई गई है।

Related to this topic: