प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी, बलईगांव की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई 237 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smack Smuggler Arrested on India-Nepal Border |

बहराइच {उत्तर प्रदेश}: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी, बलईगांव की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 237 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सीमा पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रही थी।

पड़रिया चौराहे के पास पकड़ा गया आरोपी

चेकिंग के दौरान पड़रिया चौराहा के पास से इसरार (36 वर्ष) पुत्र करामत अली, निवासी ग्राम मेदकिया पौंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 237 ग्राम स्मैक, UP 40 AP 8020 नंबर की मोटरसाइकिल और एक ओप्पो रेनो मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मोतीपुर में मु.अ.सं. 297/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सीमा क्षेत्र में निगरानी और तेज की जाएगी।

यह भी पढ़े: सुबह शौच के लिए निकली महिला को कोबरा ने डंसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Related to this topic: