उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश: सपा कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर यूपी कांग्रेस द्वारा 150 सीटो वाली डिमांड पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कड़ी आपत्ति जताई. राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को कुछ मामले में स्पष्ट फैसले लेने चाहिए और गलत बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए.
सपा गठबंधन हित में करेगी हर जरूरी काम: धर्मेंद्र यादव
बलिया के बांसडीह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय राम गोविंद चौधरी के श्रद्धांजलि सभा मे पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस यूपी प्रदेश प्रभारी द्वारा 150 सीटो वाली डिमांड पर कहा कि समाजवादी पार्टी हर वो काम करेगी, जिससे भाजपा हटे, इंडिया अलायन्स को किसी प्रकार का नुकसान न हो। ये जो लोग बयान दे रहे हैं वो 2024 के चुनाव में कहीं नहीं थे। उन्होंने कहा इनके बयानों को सपा सीरियस नहीं लेती। मैं मानता हूं कि कांग्रेस पार्टी के लीडरशिप राहुल गांधी को कुछ मामले में स्पष्ट फैसले लेने चाहिए और गलत बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- सेप्टिक टैंक ने ली 4 साल के मासूम की जान: मैहर के परसोखा गांव में मातम, खुले टैंक में गिरने से हादसा