जौनपुर जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया, जबकि पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई।
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जौनपुर में आज सियासी पारा चढ़ा हुआ है, जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। खास बात ये रही कि पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने दूसरी बार भी पुतला दहन किया।
पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में नोंक-झोंक
इस दौरान मौके पर काफी हलचल देखने को मिली। पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक की तस्वीर भी देखने को मिला है। यह तस्वीर जौनपुर जिला मुख्यालय का है, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
धरना जारी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुतला दहन के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की हलचल बढ़ गई। पुलिस की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंका। जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। प्रदर्शन में विधायक लकी यादव, रागिनी सिनकर और पंकज पटेल समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपने मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में हथियार के बल पर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटी बाइक बरामद