प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को मारी टक्कर

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को मारी टक्कर, 20 मीटर दूर गिरे

MP News : ग्वालियर। शहर में सोमवार को रफ्तार का कहर दिखा। इसमें सड़क पार करते वक्त कोचिंग संचालक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को मारी टक्कर 20 मीटर दूर गिरे

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को मारी टक्कर |

MP News : ग्वालियर। शहर में सोमवार को रफ्तार का कहर दिखा। इसमें सड़क पार करते वक्त कोचिंग संचालक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे 20 मीटर दूर उछल कर डिवाइडर से टकरा कर गिरे। हादसे में शरीर की 8 पसलियां टूटी और सिर में गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में  दम तोड़ दिया।

मृतक सागरताल रोड के पास सती विहार कॉलोनी में रहते थे और एक कोचिंग चलाते थे। उनका नाम मुकेश कुशवाहा बताया गया है। परिजनों ने बताया कि मुकेश व्यापार मेले में नौकरी के साक्षात्कार के लिए गए थे। लौटते वक्त पर्किंग में गाड़ी खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। 

उधर, आरोपी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई न होने पर परिजन आक्रोश में थे और घटनास्थल पर शव को रखकर जक्काजाम प्रदर्शन किया। परिजन ने गिरफ्तारी औऱ फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। 
इस बीच मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति से मिलने तक नहीं दिया गया। मृतक के साले मनीष कुशवाहा ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न दिखाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मेले में एक फुटेज के साफ होने के बाद भी फुटेज नहीं दिखाने का आरोप लगाया। 

परिजन ने बताया कि मुकेश की चार साल की बेटी पिता के लौटने का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद पुलिस औऱ प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के समझाइस पर परिजन दाह संस्कार के लिए राजी हुए। इधर, सीएसपी अतुल सोनी ने कहा, हादसा गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में हुआ। मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-about-venezuela-india-concerned-about-recent-developments/103954
 

Related to this topic: