प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 552 बोतलें बरामद

तेज रफ्तार शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, 552 बोतल शराब बरामद; चालक फरार

जमुई-गिद्धौर मार्ग पर शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी, चालक फरार; 552 बोतल शराब बरामद।

तेज रफ्तार शराब लदी कार चाय दुकान में घुसी 552 बोतल शराब बरामद चालक फरार

Speeding Car Loaded With Liquor Crashes Into Tea Stall, 552 Bottles Seized |

जमुई {बिहार}: जमुई-गिद्धौर मुख्य राजमार्ग पर पावर ग्रिड सब स्टेशन मोड़ के समीप मंगलवार देर रात शराब तस्करी का प्रयास उस वक्त विफल हो गया, जब तेज रफ्तार शराब लदी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक चाय दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान कार से 23 कार्टून में रखी करीब 552 बोतल अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद की गई।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, WB-02-AA4568 नंबर की सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार जमुई की ओर जा रही थी। पावर ग्रिड सब स्टेशन मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे स्थित चाय दुकान में जा घुसी। घटना में दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दुकानदार बाल-बाल बच गया।

कार से 23 कार्टून शराब बरामद

घटना की सूचना ग्रामीणों ने गिद्धौर पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष राशि मालिक ने वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, मनीष कुमार सहित डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और कार को जब्त किया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 23 कार्टून में करीब 552 बोतल शराब बरामद हुई। इसमें रॉयल स्टैग, बी सेवन समेत विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब शामिल है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे के बाद चालक फरार

पुलिस के अनुसार, चालक हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाने में जुटी है।

डीएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी अभिषेक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़े: सिंगरौली में दर्दनाक हादसा; जहरीला पदार्थ खाने से 40 वर्षीय महिला की मौत

Related to this topic: