प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कलेक्ट्रेट

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कलेक्ट्रेट कर्मी को रौंदा

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच-19 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत हो गई।

चंदौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कलेक्ट्रेट कर्मी को रौंदा

Speeding Truck Runs Over Chandauli Collectorate Employee |

चंदौली {उत्तर प्रदेश}: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशसराय गांव के समीप एनएच-19 पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार कलेक्ट्रेट कर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सकीय जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अजीत कुमार चंदौली कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अमेज़न ने Fire TV पर Alexa+ किया फ्री, बिना Prime भी मिलेगा AI फीचर

Related to this topic: