प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आबूरोड में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन

आबूरोड में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन, राजस्थान के तीन संभागों के विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा

आबूरोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विद्या भारती की ओर से राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़ संभाग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

आबूरोड में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन राजस्थान के तीन संभागों के विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा

आबूरोड में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन |

सिरोही: आबूरोड मे विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आबूरोड के गोविंदधाम स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर एवं चित्तौड़ संभाग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, परंपराओं और महापुरुषों के जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए आयु वर्ग के अनुसार, शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग बनाए गए हैं। इनमें प्रश्नमंच (क्विज), कथा-कथन, तात्कालिक भाषण, मूर्तिकला, आचार्यों की पत्र वाचन प्रतियोगिता एवं लोकनृत्य प्रदर्शन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व के वाहक बनकर विश्व कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को जानकर ही भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने स्वदेशी व्रत, मातृभाषा, अपनी परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। वहीं अखिल भारतीय प्रतिनिधि डॉ. संतोष आनंद ने भी महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

संस्कृति महोत्सव से विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का मौका

संस्थान की ओर से देशभर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें क्लास 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए विभिन्न विषयों पर निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय संस्कृति महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष भावना अग्रवाल, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथि, मधुसूदन सारस्वत, जिला सचिव बलकाराम, दिनेश , भागवतदान, प्रांत निरीक्षक, पूनम पालीवाल सहित विभिन्न गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- धनतेरस-दीवाली पर पीलीभीत के बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू, 9 रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद
 

Related to this topic: