कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि...
पश्चिम बंगाल : इस राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित', केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बयान |
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में भाजपा की चुनावी रैली में कहा कि वे चार मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीताभोग से मुंह मीछा करेंगे। पूरे बंगाल में कमल फूल खिलेगा और भाजपा का झंडा फहराएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर, हावड़ा जिले के श्यामपुर में भाजपा की चुनावी रैली में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वे पूरे बंगाल में घूम रहे हैं। पहले चरण में विधानसभा की 152 सीटों पर चुनाव हो चुका है। 152 सीटों से भाजपा को 110 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी टीएमसी ने महिलाओं, मतुआओं, नमोशूद्रों, युवकों, मजदूरों, किसानों, सभी का अपमान किया है। भाजपा इन सभी के साथ खड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 साल के शासनकाल में बंगाल को क्या मिला। बंगाल में महिला मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित है।
उन्होंने आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती है कि महिलाओं को शाम सात बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे एक महिला मुख्यमंत्री होकर यह बोल रही है। उनके राज में गुडों को डरने की बजाय माताएं, बहने, बेटियां डर कर रह रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चार मई के बाद मां, बहनों, बेटियों को डरने की जरूरत नहीं होगी।
भाजपा सरकार के शासनकाल में वे पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। एक बच्ची रात एक बजे अपनी स्कूटी से कहीं आ-जा सकेगी। कोई उसे आंख नहीं दिखा पाएगा। भाजपा सरकार टीएमसी के एक-एक गुडों, माफिया, भ्रष्टाचारियों, सिंडीकेट की खबर लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी पर बांग्लादेशी घुसपैठियों पर के संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि अब बांग्लादेशी घुसपैठियों की खैर नहीं है।
एक-एक घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने मतुआ और नमोशुद्रों को किसी से नहीं डरने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि चार शादी करना नहीं चलेगा। इसे रोकने के लिए यूसीसी लाया जाएगा। बाबरी मस्जिद नहीं बनने दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, सुविधाए मुहैया कराएगी। महिलाओं और युवकों को तीन-तीन हजार रुपए हर महीने उनके बैक खाते में जमा हो जाएंगे। युवकों को नौकरी देने के लिए सात हजार बंद फैक्टरियों को खुलवाया जाएगा
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/lavrov-accuses-us-of-using-military-might-for-oil-dominance/179189