मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में नवरात्रि पर मां दुर्गा की गोद में विश्राम करते शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की अनूठी प्रतिमा स्थापित की गई है।
नरसिंहपुर: जिले के गाडरवारा में मां दुर्गा की गोद में सोते शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की अनूठी प्रतिमा लोगों को भावुक कर रही है। नवरात्रि में स्थापित इस प्रतिमा में मां की ममता, एक परिवार का दर्द और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की कहानी समाई है। ये तस्वीर सिर्फ एक प्रतिमा की नहीं, बल्कि मां की ममता और देश के लिए शहीद हुए बेटे के बलिदान की कहानी है। नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव के वीर सपूत आशीष शर्मा गाडरवारा के पलोटनगंज स्थित शक्तिधाम में नवरात्रि के दौरान स्थापित की गई इस अनूठी प्रतिमा को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
तिरंगा यात्रा से मिली प्रेरणा पर बनी शहीद आशीष की अनूठी प्रतिमा
समिति सदस्य रोहित गुर्जर के मुताबिक, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद आशीष की तस्वीर भी शामिल की गई थी। इसी दौरान मां दुर्गा की गोद में सिर रखे शहीद की प्रतिमा स्थापित करने का विचार आया। बुजुर्गों से परामर्श के बाद इस कल्पना को साकार किया गया। अब प्रतिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और आसपास के जिलों से भी लोग इसके दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
शहीद बेटे की याद में छलके पिता के जज्बात
वहीं, बेटे को खोने का दर्द आज भी परिवार के दिल में है, लेकिन बेटे की शहादत पर गर्व भी है। वहीं, पिता देवेंद्र शर्मा का कहना है कि आज भी लोग उनके बेटे को इतना प्यार और सम्मान देते हैं। यह देखकर गर्व होता है। बेटे को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन राष्ट्र के लिए उसके बलिदान पर उन्हें गर्व है। मां दुर्गा की गोद में विश्राम करते शहीद आशीष शर्मा की यह प्रतिमा एक संदेश भी दे रही है। शहादत कभी भुलाई नहीं जाती। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं।
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में साहूकार की हत्या से सनसनी, संपत्ति हड़पने के आरोप में महिला समेत 3 हिरासत में