प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फर्जी दस्तावेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई..

फर्जी दस्तावेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, संतोष वर्मा को पद से हटाया गया

MP News : भोपाल। राजधानी में फर्जी दस्तावेज़ों और अनुशासनहीनता के आरोपों में घिरे IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर सरकार ने सख़्त कदम उठाया है।

फर्जी दस्तावेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई संतोष वर्मा को पद से हटाया गया

फर्जी दस्तावेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, संतोष वर्मा को पद से हटाया गया |

MP News : भोपाल। राजधानी में फर्जी दस्तावेज़ों और अनुशासनहीनता के आरोपों में घिरे IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर सरकार ने सख़्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्मा को उनके वर्तमान पद से तुरंत प्रभाव से मुक्त करते हुए उन्हें GAD पूल में अटैच कर दिया है। इस आदेश के साथ उनके सभी विभागीय अधिकार समाप्त हो गए हैं। विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ कि वर्मा ने नकली दस्तावेज़ों और ग़लत जानकारी का सहारा लेकर प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति हासिल की थी।

रिपोर्ट में इस प्रमोशन प्रक्रिया को अवैध बताया गया है। इसी आधार पर सरकार अब उनकी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव केंद्र को भेजने जा रही है। जांच रिपोर्ट में दर्ज आपराधिक स्वरूप के आरोपों के आधार पर यह माना गया कि वर्मा ने न केवल विभाग को भ्रमित किया, बल्कि दस्तावेज़ों की जालसाजी से अनुचित लाभ भी प्राप्त किया। इन निष्कर्षों के बाद राज्य सरकार ने उन्हें सेवा से हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

संतोष वर्मा के मामले में जितने भी दस्तावेज़ जांच में सामने आए हैं

वर्मा को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने फैसला किया है कि उनके खिलाफ चार्जशीट जारी कर औपचारिक कार्रवाई शुरू की जाए। इसके अलावा, लगातार दर्ज हो रहे अनुशासनहीन व्यवहार को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया है।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि संतोष वर्मा के मामले में जितने भी दस्तावेज़ जांच में सामने आए हैं, वे नियमों के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करते हैं, इसलिए राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-young-man-was-caught-in-jabalpur-three-bullets-to-the-head/100963

Madhya Pradesh : सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा में खौपनाक वारदात को दो युवक ने अंजाम दिया। गुरुवार दोपहर मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक को बदमाशों ने रोका, वह भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया। उसे पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया और सिर में तीन गोली मार दी।

Related to this topic: