खरगोन। जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी क्लीनिक में...
खरगोन। जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 16 वर्षीय छात्रा आयुषी पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
इंजेक्शन लगाने के दो मिनट के भीतर बेहोश फिर मौत
परिजनों के अनुसार, आयुषी को सामान्य सर्दी और खांसी की शिकायत थी। उस इलाज के लिए बिस्टान स्थित एक निजी क्लीनिक ले जाया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने जैसे ही आयुषी को इंजेक्शन लगाया, उसके महज 2 मिनट के भीतर वह बेहोश हो गई और उसकी मृत्यु हो गई।
मौत होते ही क्लिनिक छोड़कर फरार हुआ डॉक्टर
जैसे ही छात्रा की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हुई, आरोपी डॉक्टर अपनी क्लीनिक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बेटी के शव को सीने से लगाकर विलाप करने लगे।
घर में जीत की खुशी मातम में बदली
आयुषी ने हाल ही में कक्षा 9वीं की परीक्षा पास की थी। दुखद बात यह है कि घटना से ठीक एक दिन पहले ही उसका परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें वह सफल रही थी। घर में जीत की खुशी मातम में बदल गई।
गलत इंजेक्शन का आरोप
परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन या लापरवाही के कारण मौत हुई। मामला बिस्टान थाना क्षेत्र का है और पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818