MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा, तकनीकी और आयुष के छात्र की हाजिरी अब सार्थक ऐप से लगेगी।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा, तकनीकी और आयुष के छात्र की हाजिरी अब सार्थक ऐप से लगेगी। इसके बाद विद्य़ार्थी यदि क्लास छोड़ नहीं पायेंगे। क्लास से गायब रहने पर उनके पंजीकृत मोबाइल पर इसकी जानकारी अभिभावक को मिलेगी। समझा जाता है कि इस व्यवस्था से छात्रों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
यह जानकारी सोमवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो वर्ष की विभागीय उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष की ओर से दी गई। कार्यक्रम को विभागीय मंत्री इन्दर सिंह परमार ने संदोधित किया। कहा, अतिथि विद्वानों के लिए जो बेहतर होगा, उसे लागू किया जाएगा। जल्द ही तकनीक की मदद से परीक्षा की कापी भी जांची जाएगी। इससे समय पर परिणाम घोषित करना संभव हो सकेगा।
परमार ने कहा, स्वामी विवेकानेद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत 378 रोजगारोन्मुखी योजना के माध्यम से 16000 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है। अब तक 1655 विद्यार्थियों को प्रत्याक्ष रूप से रोजगार मिला है। साथ ही, IIT दिल्ली के सहयोग से 68 कालेजों में AI और Fin Tech जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। विशेष प्रकोष्ठ भी बनाए गये हैं, ताकि विद्य़ार्थी सास्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें।
परमार ने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। अभी एक साल का पीजी कोर्स औऱ अंतरविषय विकल्प भी शुरू किये गये हैं। इसके अलावा गुना में क्रांतिवीर तात्या टोपे, खरगोन में क्रांति सूर्य टंट्या भील औऱ सागर में रानी अवंतीवाई लोधी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
विभाग ने प्रवेश प्रकिर्या को आनलाइन औऱ मोबाइल आधारित बनाया है। विद्यार्थियों को सीधा फायदा होगा। यह फायदा 5 करोड़ रुपये का होगा। प्रदेश में 1047 स्मार्ट क्लासरूम, 200 वर्चुअल लैब और 544 ई प्रयोगशाला विकसित की गई है। गांव की बेटी योजना से 2024-25 में 1.34 लाख से अधिक और प्रतिभा किरण योजना से 7500 से अधिक छात्राएं लाभान्वित हुई है। अनुसूचित जाति औऱ जवजीति के करीब 3.91 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त पुस्तकें और स्टेशनरी दी गई।
https://www.primenewsnetwork.in/state/bus-fell-into-a-ditch-in-almora-killing-seven-passengers/103028