प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

10 छात्रों वाले स्कूल में भी नहीं पहुंच रहे बच्चे

डिंडोरी के सरकारी स्कूल में पढ़ाई ठप, शिक्षक की गैरहाजिरी से बच्चे परेशान

डिंडोरी जिले के प्राथमिक शाला अखडार में शिक्षक की नियमित अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

डिंडोरी के सरकारी स्कूल में पढ़ाई ठप शिक्षक की गैरहाजिरी से बच्चे परेशान

Children are not reaching schools |

डिंडोरी: मध्य प्रदेश में डिंडोरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले अधिकतर सरकारी स्कूलों के नियमित संचालन में लापरवाही देखने को मिल रही है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोगों द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने व शिक्षा मूल अधिकार हर एक को प्राप्त हो इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन सरकार की इस मंशा का उसके ही अभिअंग पालन करते नजर नही आ रहे हैं। 

बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लगा रही लापरवाही 

वहीं इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता है कि नियमित तौर पर शिक्षक की अनुपस्थिति विभाग के जिम्मेदारों द्वारा दिए जाने वाले संरक्षण की ओर इशारा करती नजर आती है, जिसका असर उन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों पर उनके स्कूल न आने के तौर पर देखा जा रहा है। गंभीर लापरवाही सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य पर ग्रहण लगाती नजर आ रही है। शिक्षक के रोजाना स्कूल न पहुंचने से विभागीय कार्यो में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। 

दूसरे स्कूलों में दाखिला करा रहे अभिवावक

हालांकि इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के कानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस लापरवाही के चलते कुछ छात्रों के अभिवावकों को अपने बच्चों का दूसरे गांव में संचालित होने वाले स्कूल में दाखिला कराना पड़ा है। कुछ ऐसे भी छात्र है जो नियमानुसार, स्कूल न खुलने और शिक्षक के स्कूल न आने से स्कूल आना ही बंद कर चुके हैं। अब सवाल यह है कि लगातार शिक्षा से वंचित होते इन बच्चों के भविष्य का जिम्मेदार कौन हैं? आखिर क्यों ऐसे शिक्षक के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है जो नियमित तौर पर बिना सूचना के स्कूल से लगातार अनुपस्थित हैं।

कुल 10 रह गई है स्टूडेंट्स की संख्या

बता दें, यह मामला डिंडोरी जिले के प्राथमिक शाला अखडार का है। यह दो संविदा शिक्षक पदस्थ है (1) नरबद सिंह श्याम संविदा वर्ग (3) हा.से. डी. एड (2) सुध्धु मरकाम बी, ए स्नातक यहां शिक्षक नरबद सिंह श्याम प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थ है जो नियमित तौर से 1,3 एंव 4 अगस्त को बिना किसी विभागीय सूचना के अनुपस्थिति चल रहे हैं। प्राथमिक शाला अखडार में छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या कुल 10 रह गई है, जिनमें से एक भी बच्चा स्कूल पढ़ने के लिए दिनांक 4,08,2026  को नही पहुंचा। लगातार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक प्रधानाध्यापक नरबद सिंह श्याम के ऊपर विभाग क्यों कार्यवाही नहीं करता।

ये  भी पढे़ें- कोरबा में करैत सांप के काटने से 3 साल के बच्चे की मौत, अंधेरे में हुआ गायब
 

Related to this topic: