प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन

चितकारा यूनिवर्सिटी में अफवाहों पर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

पटियाला स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में दो छात्राओं की आत्महत्या के अपुष्ट दावों को लेकर शुक्रवार रात छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के एक वाहन को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया।

चितकारा यूनिवर्सिटी में अफवाहों पर छात्रों का प्रदर्शन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन (File Photo) |

पटियाला: पंजाब के पटियाला में राजपुरा के पास स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में दो छात्राओं के आत्महत्या करने के अपुष्ट दावों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर पुलिस के एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन

हालांकि, चितकारा विश्वविद्यालय प्रशासन ने आत्महत्या की किसी भी घटना से इनकार करते हुए छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि कुछ छात्रों द्वारा किए जा रहे अपुष्ट दावों से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार रात परिसर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर पंजाब पुलिस के एक गश्ती वाहन को नुकसान पहुंचाया। वाहन को हुए कथित नुकसान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

छात्रों के आरोपों पर पुलिस को शिकायत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो छात्राओं से जुड़े आरोपों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बीच पुलिस को उनकी ओर से एक शिकायत मिली है। छात्रों ने महिला छात्रावास से कथित तौर पर चीखने की आवाजें आने संबंधी खबरों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या विश्वविद्यालय प्रशासन को इस घटना की जानकारी थी। चितकारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल राकेश शर्मा (सेवानिवृत्त) ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। शर्मा ने कहा, विश्वविद्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ये सब अफवाह है।

ये भी पढ़ें- जौनपुर में पेड़ गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति ठप, तीन घंटे बाद रास्ता खुला
 

Related to this topic: