प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा की अनुमति मामले..

भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा की अनुमति मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

MP News : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी के अवसर पर केवल हिंदुओं को पूजा की अनुमति देने की मांग को लेकर..

भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा की अनुमति मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

भोजशाला में वसंत पंचमी पर पूजा की अनुमति मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई |

MP News : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी के अवसर पर केवल हिंदुओं को पूजा की अनुमति देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। यह याचिका हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने दायर किया है।

सरस्वती पूजी की अमुमति दें

याचिका में मांग की गई है कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन भोजशाला परिसर में हिंदुओं को सरस्वती देवी की पूजा करने की अनुमति दी जाए। इसके साथ उस दिन मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। याचिकाकर्ता का तर्क है कि वसंत पंचमी का धार्मिक महत्व हिंदू समुदाय से जुड़ा हुआ है।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी पक्षों की दलीलों पर विचार किया जाएगा। इससे पहले भोजशाला को लेकर पूजा और नमाज के अधिकारों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है, जिस पर विभिन्न अदालतों में सुनवाई होती रही है।

कानून - व्यवस्था बनाए रखने सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क बताई जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसका असर भोजशाला में धार्मिक गतिविधियों और भविष्य की व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-cricketers-visit-pench-tiger-reserve/105803
 

Related to this topic: