प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डेहरी EO हत्याकांड में गहराया सस्पेंस

डेहरी EO हत्याकांड में बढ़ा सस्पेंस, आरोपी चालक की पत्नी ने उठाए सवाल

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का मामला दिन-प्रतिदिन और पेचीदा होता जा रहा है।

डेहरी eo हत्याकांड में बढ़ा सस्पेंस आरोपी चालक की पत्नी ने उठाए सवाल

Suspense Deepens in Dehri EO Murder Case |

औरंगाबाद {बिहार}: डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का मामला दिन-प्रतिदिन और पेचीदा होता जा रहा है। 1 अगस्त की रात्रि साढ़े दस बजे बारुण थाना क्षेत्र के धनौती पुल के समीप हुई इस निर्मम हत्या के बाद मुख्य आरोपी और दिवंगत EO के चालक मिथिलेश कुमार के कथित कबूलनामे के बावजूद सवाल थम नहीं रहे।

आरोपी की पत्नी ने बताया साजिश

अब आरोपी की पत्नी आरती देवी के बयान ने पूरे घटनाक्रम को नई दिशा दे दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके पति को एक सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया गया है और पुलिस के दबाव में उनसे अपराध स्वीकार कराया गया है। आरती देवी ने कहा कि उनके पति निर्दोष हैं। उनके अनुसार मिथिलेश ने कभी घर पर EO विमल कुमार के साथ तनाव या विवाद की बात नहीं की। उल्टे वे हमेशा अधिकारी के व्यवहार की तारीफ करते थे और दोनों के बीच बेहतर संबंध होने की बात बताते थे।

किसी और की भूमिका का जताया शक

उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। इससे पहले दिवंगत EO विमल कुमार की पत्नी बबीता कुमारी भी इसे साजिश करार दे चुकी हैं। उन्होंने हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

SIT करेगी हर पहलू की जांच

आरती देवी ने कहा कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और आजीविका का एकमात्र साधन मिथिलेश ही थे। उनके जेल जाने के बाद परिवार पर संकट आ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की है, ताकि वास्तविक दोषी सामने आ सकें। मिथिलेश कुमार डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौवाखोंच गांव के निवासी हैं। अब मामले की जांच में SIT की भूमिका अहम मानी जा रही है और पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: 300 छात्रों की पढ़ाई पर संकट, अंग्रेजी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हटाने की मांग

Related to this topic: