प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत...

जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 6 लाख रुपये मांगने का आरोप

जबलपुर। जिले में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में...

जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत दहेज में 6 लाख रुपये मांगने का आरोप

जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 6 लाख रूपये मांगने का आरोप |

जबलपुर। जिले में एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में युवती तड़पती हुई नजर आ रही है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

तड़पते पानी मांग रही है

जानकारी के अनुसार वीडियो में युवती बिस्तर पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और तड़पते हुए पानी मांग रही है। वहीं ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसका वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बाद में उसे पानी पिलाते हुए भी देखा जा सकता है।

रकम नहीं देने पर जहर देकर मार डाला

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने 6 लाख रुपए दहेज की मांग की थी। रकम नहीं देने पर युवती को जहर देकर मार दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद एक फर्जी डॉक्टर की पर्ची बनाकर उन्हें भेजी गई, ताकि मामले को सामान्य दिखाया जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-to-appoint-one-general-observer-per-constituency/148937


  

Related to this topic: