प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी का नामांकन

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने दाखिल किया नामांकन, दिलीप घोष रहे साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम से बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र हल्दिया स्थित एसडीओ के समक्ष दाखिल किया

नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने दाखिल किया नामांकन दिलीप घोष रहे साथ

India Elections |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम से बतौर भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र हल्दिया स्थित एसडीओ के समक्ष दाखिल किया। उनके साथ जिले के विधानसभा क्षेत्र हल्दिया और महिषादल के भाजपा उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खड़गपुर सदर के उम्मीदवार दिलीप घोष भी मौजूद रहे, जिससे पार्टी की आपसी एकता का संदेश देने की कोशिश की गई।

नामांकन से पहले की बैठक और जुलूस

शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक से एक दिन पहले उन्होंने जुलूस निकालकर सभा भी की थी। नंदीग्राम के बाद उन्होंने हल्दिया में भी सभा की और जुलूस निकाला।

जीत का किया बड़ा दावा

शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि वे इस बार नंदीग्राम से पिछले चुनाव की तुलना में कई गुना अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उनके खिलाफ टीएमसी ने जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसकी पंचायत चुनाव जीतने की भी औकात नहीं है और वह कभी उनकी छत्रछाया में था।

भवानीपुर से भी लड़ने का दावा

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि वे इस बार नंदीग्राम के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया था, उसी तरह भवानीपुर में भी हराएंगे।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस दिन वे भवानीपुर के कालीघाट स्थित काली मंदिर में पूजा कर रहे थे, उस दिन ममता बनर्जी मुस्लिम समुदाय के एक कार्यक्रम में थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिंदू सनातन विरोधी हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें हिंदू सनातनी वोट नहीं मिलेगा।

सत्ता परिवर्तन का दावा

उन्होंने दावा किया कि चार मई के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी का सत्ता से बाहर होना तय है।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश का पहला बो-स्ट्रिंग फ्लाईओवर

https://www.primenewsnetwork.in/state/marvel-of-engineering-is-madhya-pradesh-first-bow-string/153008

Related to this topic: