प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सुवेंदु अधिकारी बोले - महिला आरक्षण बिल का नहीं..

TMC ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का नहीं किया समर्थन : सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। भाजपा व पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में चुनावी सभा में कहा कि...

tmc ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का नहीं किया समर्थन  सुवेंदु अधिकारी

TMC ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का नहीं किया समर्थन : सुवेंदु अधिकारी |

कोलकाता। भाजपा व पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में चुनावी सभा में कहा कि टीएमसी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया। महिलाओं को हक नही देना चाहती। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में महिलाएं टीएमसी को एक भी वोट नहीं दें और उससे महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने का बदला लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत वोट देना चाहते है, लेकिन टीएमसी महिला विरोधी है।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकरी ने कहा कि उन्हें (शुभेंदु अधिकारी) उम्मीद थी कि इस बार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी और चुनौती देगी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देने के लिए वे नंदीग्राम के साथ साथ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें नंदीग्राम में पराजित किया था और इस बार भवानीपुर में पराजित करेंगे। 

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही राज्य में हुई बलात्कार की घटना समेत तमाम अपराध और भ्रष्टाचार की घटनाओं के सभी केस (मामलेः को फिर से चालू करेगी। उन्होंने कहा की आरीकर मेडिकल कालेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई। उनकी मां अपनी बेची को न्याय दिलाने के लिए पानीहाटी में भाजपा की उम्मीदवार है। शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ हुई बलात्कार की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि टीएमसी के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी। 

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसा कहा है, उसके अनुसार ही भाजपा सरकार अपराध, जुल्म, भ्रष्टाचार, लूट करने वालों हर एक का हिसाब लेंगी। महिलाओं को और बेरोगार युवकों को हर महीने तीन-तीन हजार रुपए उनके बैंक खाते में जमा किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने जो भी कहा है, उसे पूरा किया जाएगा।

केद्र सरकार ने नंदीग्राम समेत राज्य के हर हिस्ले में विकास के लिए राशि मुहैया कराया, लेकिन टीएमसी के लोगों ने विकास कार्य नहीं कर लूट-खटोस किया। बांग्लादेशी घुसपैठियों को तरजीह दी। टीएमसी ने रेल के ही नहीं, बॉर्डर पर बेड़ा के लिए जमीन नहीं दी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: