MP News : भोपाल। कोल्ड्रिफ सिरप की जांच शुरू कर दी गई है। याद रहे है कि इसी से 24 बच्चों की मौत हो गई थी। इसे बनाने वाली कंपनियों की भी जांच की जा रही है..
MP News : भोपाल। कोल्ड्रिफ सिरप की जांच शुरू कर दी गई है। याद रहे है कि इसी से 24 बच्चों की मौत हो गई थी। इसे बनाने वाली कंपनियों की भी जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश में 32 कंपनियां कफ सिरप का उत्पादन करती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मप्र ने केंद्रीय औषधि विभाग सब जोन इंदौर के साथ मिलकर जांच शुरू की है। इसमें अब तक सात कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है। जांच में पाया गया कि कई गंभीर अनियमितता रही है। इसी को देखते हुए पांच कंपनियों को नोटिस जारी कर उनके उत्पादन पर रोकर लगा दी गई है। इदौर की फर्म मेसर्स एडकान लैब ने दाव निर्माण की अनुमति सरेंडर कर दी है।
इसके बाद उसके लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। ड्रग कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन पांच कंपनियों का उत्पादन रोका है उसकी दवा को रिकाल करा लिया गया है। 25 कंपनियों की जांच बाकी है। मालूम हो कि सात दिन पहले इस कंपनियों पर कार्रवाई की गई। ड्रग इस्पेक्टर ने इस कार्रवाई को सार्वजनिक नहीं किया। बार बार अफसरों की टीम दवा कंपनियों में मिलने वाली कमियों को सार्वजनिक नहीं कर रही है। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि जानबूझकर ऐसा नहीं किया जा रहा है। नियमिच प्रक्रिया के तहत जांच होती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/death-threat-to-the-chairmandirector-of-the-madhya-pradesh-waqf-board/97764
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सरवर पटेल औऱ वक्फ बोर्ड के डायरेक्टर फैजान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में उज्जैन की महाकाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। याद रहे कि पिछले माह उज्जैन में आरएसएस ने पथ संचलन किया था। इसका मंच से सनवर पटेल और फैजान खान ने स्वागत किया था। इसी से नाराज होकर दो लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका सिर कलम करने की धमकी दी।