प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिक्षिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

किराए के मकान में शिक्षिका का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

भोजपुर के जगदीशपुर क्षेत्र में एक किराए के मकान में शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला है।

किराए के मकान में शिक्षिका का फंदे से लटका मिला शव पुलिस जांच में जुटी

Teacher Found Dead in Rented House, Police Launch Investigation |

भोजपुर (बिहार)। जगदीशपुर क्षेत्र के नया टोला गांव में कुछ समय अफरा तफरी मच गई। जब लोगों को जानकारी मिली कि एक शिक्षिका फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना जगदीशपुर थाने को दी गई। जगदीशपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शिक्षिका की शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में लग गई है।

किराये के मकान में रह रही थी मृतका 

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका जगदीशपुर प्रखंड के अरैला मध्य विद्यालय में पढ़ती थी। जो अभी अविवाहित है। जिसका नाम सौम्या राज पिता सुबोध कुमार घर प्रोफेसर कॉलोनी थाना बर बीघा जिला शेखपुरा की रहने वाली बताई जाती है। जगदीशपुर नया टोला में किराया की मकान में रहा करती थी।

शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

जगदीशपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है और मौत के हर पहलू पर जांच पड़ताल में लगी हुई है। शिक्षिका के मोबाइल से भी मौत के राज खोलने की अंदेशा लगाई जा रही है। इसकी जानकारी आज शनिवार सुबह 8:30 बजे मिली।

यह भी पढ़ेंः भारत ने अत्याधुनिक तकनीक और नवाचार वित्तपोषण में BRICS देशों से गहरे सहयोग का आह्वान किया

Related to this topic: