प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलिया में किशोर की मौत, हत्या की आशंका

बलिया में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जिले में 16 वर्षीय किशोर समीर पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बलिया में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Teen Found Dead on Railway Track in Ballia |

बलिया {उत्तर प्रदेश}: जिले में 16 वर्षीय किशोर समीर पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जलालपुर निवासी समीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बीच मामले की जांच जारी है।

धमकी भरे फोन के बाद बढ़ी चिंता

मृतक के पिता संजय किशोर के अनुसार, समीर अपने मोहल्ले के दो युवकों के साथ किसी काम से चित्तबड़ागांव गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें तेज प्रकाश गुप्ता नामक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने समीर पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके पास है। पिता का आरोप है कि फोन पर बेटे को लेकर धमकी भी दी गई।

वायरल ऑडियो से गहराया मामला

परिजनों के मुताबिक, एक कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें समीर के साथ मारपीट और उसे रेलवे ट्रैक पर डालने जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। पिता का कहना है कि उन्होंने फोन पर आरोपियों से बेटे को छोड़ने की अपील की थी और केवल डांट-फटकार कर छोड़ देने की बात कही थी। कुछ देर बाद समीर का शव किरिमद्दीनपुर और चित्तबड़ागांव रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

मृतक के पिता ने तेज प्रकाश गुप्ता, अभिषेक और शिवम पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले समीर के साथ मारपीट की और बाद में उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या या हादसा लगे। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोर की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़े: कुएं के अंदर मिला खौफनाक मंजर, 13 हिरण और एक आवारा कुत्ते के शव बरामद; बदबू से हुआ हादसे का खुलासा

Related to this topic: