प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए

नर सेवा को नारायण सेवा मानकर प्रदेशवासियों के हित के लिए काम कर रही सरकारः योगी

इस अवसर पर सीएम ने लोगों से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है।

नर सेवा को नारायण सेवा मानकर प्रदेशवासियों के हित के लिए काम कर रही सरकारः योगी

जनता दर्शन में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय भरोसा देते हुए कहा कि हमारी सरकार ‘नर सेवा को नारायण सेवा’ मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही है। 

सभी की समस्याएँ समयबद्ध तरीके से दूर करने का निर्देश दिया

‘जनता दर्शन’ के दौरान मुख्यमंत्री खुद फरियादियों तक पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी होना चाहिए। इस अवसर पर सीएम ने लोगों से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाएं। 

जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए 

अवैध कब्जा संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामले में समयसीमा के भीतर न्याय दिलाया जाए और मामले का निस्तारण कर पीड़ित की संतुष्टि पर ध्यान दिया जाए।

इसे भी पढ़ेः  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Related to this topic: