प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सागर में दिल दहला देने वाली घटना

सागर में दिल दहला देने वाली घटना, घर में मां और दो मासूम बेटे फांसी के फंदे पर लटकते मिले

MP News : सागर। जिले के एक गांव में सोमवार को एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई।

सागर में दिल दहला देने वाली घटना घर में मां और दो मासूम बेटे फांसी के फंदे पर लटकते मिले

सागर में दिल दहला देने वाली घटना, घर में मां और दो मासूम बेटे फांसी के फंदे पर लटकते मिले |

MP News : सागर। जिले के एक गांव में सोमवार को एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक महिला और उसके दो छोटे बेटों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले। घटना का पता उस समय चला, जब महिला का पति खेत से काम करके वापस घर लौटा।

पति सुबह रोज की तरह खेत में काम करने गया था। घर पर पत्नी और दोनों बच्चे थे, जब वह शाम को घर लौटा तो मुख्य दरवाजा अंदर से खुला हुआ मिला। अंदर जाने पर उसने जो दृश्य देखा, उससे उसके होश उड़ गए। महिला और उसके दोनों बेटों के शव अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोस के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा सके कि परिवार किसी मानसिक तनाव, घरेलू विवाद या आर्थिक परेशानी से गुजर रहा था या नहीं।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला सामान्य स्वभाव की थी और बच्चों की उम्र भी काफी कम बताई जा रही है। इससो मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं कि ऐसा कदम कैसे उठाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sudhanshu-trivedi-spoke-on-sam-pitroda-statement/102681
 

Related to this topic: