MP News : उज्जैन। शहर से करीब 45 किमी दूर महिदपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
MP News : उज्जैन। शहर से करीब 45 किमी दूर महिदपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक पर सवार तीन युवक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में चाकू पीड़ित के गर्दन में फंस गया। उसकी हालत गंभीर हो गई और उसी हालत में उसे इलाज के लिए उज्जैन लाया गया। घटना मंगलवार की है।
दर्जी बाखल इलाके में एक किराना के दुकान से समान लेकर अरमान खान और उसका नाबालिग दोस्त घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक उनसे टकरा गई। नाबालिग ने सावधानी से बाइक चलाने के लिए कहा, तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये।
इस दौरान चाकू नाबालिग के गर्दन में फंस गया। इस पर घायल युवक को पहले महिदपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उज्जैन रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने अरमान खान की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया कर जांच शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-the-occasion-of-veer-bal-diwas/102572