प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी

मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी, चांदी की छतरी और गणेश जी का मुकुट लेकर फरार हुए चोर

बिहार के मोतिहारी शहर के मिस्कॉट स्थित प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में चोरों ने ताला काटकर चांदी की छतरी और भगवान गणेश का मुकुट चोरी कर लिया।

मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी चांदी की छतरी और गणेश जी का मुकुट लेकर फरार हुए चोर

मोतिहारी के साईं बाबा मंदिर में चोरी |

मोतिहारी: शहर के मिस्कॉट स्थित प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में चोरों ने ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से भगवान साईं बाबा की चांदी की छतरी और भगवान गणेश की मुकुट चोरी कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मिस्कॉट मोहल्लेवासियों समेत साईं भक्तों की भीड़ जुट गई, जहां श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड और FSL की टीम घटनास्थल पर बुलाकर इस घटना की जांच कराई जा रही है। 

साईं मंदिर में चोरी की जांच तेज

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि साईं मंदिर के पुजारी मंदिर में ही सोए हुए थे, जिन्हें कुछ पता नहीं चला। साईं मंदिर का कैमरा लगभग डेढ़ महीने से खराब है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दानपेटी के साथ चरण पादुका सुरक्षित हैं। घटना की जांच सूक्ष्मता पूर्वक की जा रही है। घटना में डॉग स्क्वाड, FSL टीम से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। वहीं नगर थाना गश्ती पार्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा संकल्प, 2029 तक नशा-मुक्त भारत का लक्ष्य
 

Related to this topic: