इंदौर। वैश्विक हालात और गैस की भारी किल्लत के बीच, इंदौर से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला...
इंदौर। वैश्विक हालात और गैस की भारी किल्लत के बीच, इंदौर से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गैस एजेंसी के पुराने और विश्वसनीय कर्मचारी ने ही ग्राहकों को चूना लगा दिया और करीब 30 खाली सिलेंडर लेकर फरार हो गया।
मालिक और ग्राहक करते थे भरोसा
बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुमेड़ी कांकड़ स्थित 'तुलसीयाना इंडस्ट्रियल स्टेट' में संतोष शंकरदत्त मिश्रा का 'गैस पॉइंट' नाम से गोदाम है। यहाँ मुकेश बामनराव सोनाने नाम का व्यक्ति पिछले 15 सालों से काम कर रहा था। इतने लंबे समय से जुड़े होने के कारण मालिक और ग्राहक उस पर काफी भरोसा करते थे।
भरोसा कर लोगो ने सौंपे 30 सिलेंडर
शहर में गैस सिलेंडरों की किल्लत चल रही है, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी मुकेश ने ग्राहकों के घरों पर जाकर उनसे संपर्क किया। उसने ग्राहकों को यह लालच दिया कि वह उन्हें गैस से भरी टंकी लाकर देगा। भरोसे कर ग्राहकों ने उसे अपने खाली सिलेंडर सौंप दिए। आरोपी ने इस तरह कुल 30 खाली सिलेंडर इकट्ठा किए। सिलेंडर लेने के बाद आरोपी वापस नहीं लौटा और अपना मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया।
पुलिस में धोखाधड़ी व गवन का मामला दर्ज किया
जब ग्राहकों को लंबे समय तक भरे हुए सिलेंडर नहीं मिले तो वे एजेंसी के मालिक संतोष मिश्रा के पास पहुँचे। मामले का खुलासा होने पर एजेंसी संचालक ने बाणगंगा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उसकी तालाश जारी है। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर लिया है। बाणगंगा थाना प्रभारी (TI) के अनुसार आरोपी ने संभवतः इन खाली सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट (कालाबाजारी) में बेच दिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/obc-reservation-hearing-continues-in-hc/154358