प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक गाड़ी, एक डिब्बा.. एक ही इंजन..

एक गाड़ी, एक डिब्बा...एक ही इंजन, गुना से अशोकनगर आने-जाने के किराए में गोलमाल!

MP News : गुना। रेलवे की कार्यप्रणाली अक्सर चर्चाओं में रहती है, लेकिन बीना-कोटा-बीना मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 11603/11604) के किराए को लेकर जो मामला सामने आया है

एक गाड़ी एक डिब्बाएक ही इंजन गुना से अशोकनगर आने-जाने के किराए में गोलमाल

गुना से अशोकनगर आने-जाने के किराए में गोलमाल! |

MP News : गुना। रेलवे की कार्यप्रणाली अक्सर चर्चाओं में रहती है, लेकिन बीना-कोटा-बीना मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 11603/11604) के किराए को लेकर जो मामला सामने आया है, उसने यात्रियों को हैरान कर दिया है। एक ही ट्रेन में सफर करने के बावजूद दो अलग-अलग मंडलों में किराए की दरें अलग-अलग वसूली जा रही हैं, जिसे लेकर अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं।

इस मेमू ट्रेन के किराए में भारी विसंगति देखी जा रही है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि यदि कोई यात्री गुना से अशोकनगर जाता है, तो उससे केवल 10 रुपये किराया लिया जाता है। वहीं, जब वही यात्री वापसी में अशोकनगर से गुना की यात्रा करता है तो उसे 30 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि यह भेदभाव समझ से परे है और सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील आचार्य ने इस विसंगति को उजागर करते हुए उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उनके अनुसार इस क्षेत्र में ट्रेन का किराया साधारण पैसेंजर ट्रेन के नियमों के तहत लिया जा रहा है। मावन से बीना के बीच इसी ट्रेन को 'एक्सप्रेस' श्रेणी में मानकर अधिक किराया वसूला जा रहा है।

सुनील आचार्य ने इस मामले को लेकर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष दिल्ली, महाप्रबंधक जबलपुर और मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को पत्र एवं ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसे भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही करार देते हुए इसे रेल प्रशासन के नियमों की खुली अवहेलना बताया है।

इस मामले को लेकर यात्रियों के मन में भी सवाल है कि जब ट्रेन एक है और इंजन से लेकर बोगियां तक वही हैं, तो दो अलग-अलग किराया दरें क्यों रखी गई हैं। रेल यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दोहरे मापदंड को तत्काल खत्म किया जाए और पूरे रूट पर एक समान व न्यूनतम किराया लागू किया जाए।

 https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985
 

Related to this topic: