प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर में चोरों का आतंक

जौनपुर में चोरों का आतंक, समाज विकास क्रान्ति पार्टी के कार्यालय का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी

जौनपुर में चोरों ने समाज विकास क्रान्ति पार्टी के कार्यालय का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जौनपुर में चोरों का आतंक समाज विकास क्रान्ति पार्टी के कार्यालय का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी

Thieves Break Into Samaj Vikas Kranti Party Office in Jaunpur |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अब चोरों ने एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय को ही निशाना बना लिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित समाज विकास क्रान्ति पार्टी के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस से जल्द खुलासे की मांग

बताया जा रहा है कि कार्यालय का ताला टूटा होने और अंदर रखा कीमती सामान गायब मिलने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं समाज विकास क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने पुलिस अधिकारियों से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। उन्होंने चोरी की घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब सवाल यह है कि राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में हुई इस चोरी का खुलासा कब तक हो पाता है और चोर पुलिस की गिरफ्त में कब आते हैं। 

यह भी पढ़ें:   मनोज झा का BJP पर हमला, बोले- JDU को खत्म करने की जल्दी में है बीजेपी

Related to this topic: