प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंद घर से लाखों की चोरी

बंद घर में चोरी, तीन लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य सामान समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

बंद घर में चोरी तीन लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Thieves Steal Property Worth Rs 3 Lakh From Locked House in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। गोह थाना क्षेत्र के हामिद नगर मोड़ के समीप बंद एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक राहुल कुमार सपरिवार अपने पैतृक गांव उपहारा थाना क्षेत्र के डहरू बिगहा गए थे। इसी बीच बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के सहारे घर में घुस कर सोने-चांदी के ज़ेवर, नकद एवं अन्य जरूरी सामग्रियां करीब तीन लाख रूपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।

चोरी की जानकारी पड़ोसियों से प्राप्त हुई

गृह स्वामी को चोरी की जानकारी पड़ोसियों से प्राप्त हुई। सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। गृह स्वामी ने बताया कि बीते दिनों पिता की मौत के बाद परिवार सहित अपने पैतृक गांव डहरू बिगहा चले गए थे। शुक्रवार की शाम वापस अपने घर हामिद नगर मोड़ आए तो घर के अंदर का नज़ारा देख दंग रह गए। सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित अन्य कई जरूरी सामग्रियां लेकर फरार हो गए।

संदिग्धों की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस

इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। चोरी गए सामान की बरामदगी व घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः दूसरी पत्नी को घर लाने के लिए पहली पत्नी की हत्या, पति ने मां संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

Related to this topic: