प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

40 दुकानों के AC पाइप काटकर चोरी

सिंगरौली में चोरों का आतंक, एक रात में 40 दुकानों के AC के कॉपर पाइप चोरी

सिंगरौली में चोरों ने एक ही रात में कृषि उपज मंडी की करीब 40 दुकानों के AC के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लिए, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिंगरौली में चोरों का आतंक एक रात में 40 दुकानों के ac के कॉपर पाइप चोरी

Thieves Target 40 Shops in Singrauli, Steal AC Copper Pipes Overnight |

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। ​कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कृषि उपज मंडी की दुकानों में चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। बेखौफ चोरों ने एक ही रात में लगभग 40 दुकानों को निशाना बनाते हुए उनमें लगे एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप काटकर पार कर दिए।

​सुबह दुकानें खोलने पर हुआ मामले का खुलासा

सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर एसी चालू किया, तो किसी का भी एसी काम नहीं कर रहा था। जब दुकान संचालकों ने शक होने पर छत पर जाकर आउटर की जांच की, तो पता चला कि आउटर से दुकान के अंदर आने वाली कॉपर गैस पाइप कटी हुई है। इसके बाद जब अन्य दुकानदारों ने भी अपने-अपने आउटर जांचे, तो एक-एक कर करीब 40 दुकानों से कॉपर पाइप गायब मिले। चोरों ने दुकान के पीछे की तरफ से छत पर चढ़कर इस वारदात को अंजाम दिया।

​पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, कोतवाली में शिकायत दर्ज

घटना से आक्रोशित दुकान संचालकों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 24 घंटे गुलजार रहने वाली मुख्य सड़क के किनारे कलेक्ट्रेट के सामने हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानदारों में इस बात का डर सता रहा है कि अगली बार चोर दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान भी साफ कर सकते हैं।

​अवैध कबाड़ दुकानों से बढ़ी चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का मानना है कि नशेडिय़ों और आवारा तत्वों ने अपनी लत पूरी करने के लिए इस चोरी को अंजाम दिया है। कोतवाली, नवानगर, विंध्यनगर और मोरवा जैसे इलाकों में अवैध रूप से खुली कबाड़ की दुकानों में चोरी का माल आसानी से खप जाता है। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में अवैध शराब की बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: