प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बंद घर से ₹10.50 लाख की चोरी

रायबरेली में डिप्टी जेलर के बंद मकान में लाखों की चोरी

रायबरेली में डिप्टी जेलर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब ₹50 हजार नकद और ₹10 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए, जबकि पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

रायबरेली में डिप्टी जेलर के बंद मकान में लाखों की चोरी

Thieves Target Deputy Jailor’s Locked House in Raebareli, Steal Cash and Jewellery Worth Lakhs |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात चोरों ने महिला डिप्टी जेलर के बंद मकान को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखी 50 हजार रुपये की नकदी और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इंदिरा नगर चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। ​मूल रूप से आचार्य द्विवेदी नगर निवासी गंगाचरण भारती सरकारी शिक्षक हैं। उनकी पत्नी प्रयागराज में डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं।

27 अगस्त को बेटी से मिलने लखनऊ गए थे

पीड़ित शिक्षक के अनुसार, वह बीते 27 अगस्त को बेटी से मिलने लखनऊ गए थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसियों ने फोन पर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। ​दोपहर में जब वह घर पहुंचे तो दरवाजे की जाली निकली हुई थी और ताले टूटे मिले। कमरे के भीतर अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के गहने गायब थे।

​पुलिस गश्त पर उठे सवाल

इंदिरा नगर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई चोरी की इस वारदात से स्थानीय निवासियों में रोष है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर ढिलाई का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट से 5 बाल श्रमिक मिले

Related to this topic: