West bengal : पश्चिम बंगाल में एसआइआर के भय़ से आत्महत्या की तीसरी घटना हो गई। कोलकाता से करीब तीस किलोमीटर दूर उत्तर चौबील परगना जिले के तहत बैरकपुर में काकुली सरकार नाम की एक विवाहित युवती..
West bengal : पश्चिम बंगाल में एसआइआर के भय़ से आत्महत्या की तीसरी घटना हो गई। कोलकाता से करीब तीस किलोमीटर दूर उत्तर चौबील परगना जिले के तहत बैरकपुर में काकुली सरकार नाम की एक विवाहित युवती ने आत्महत्या कर ली। वह छत पर गई और अपने शरीर में आग लगा ली। उसके परिवार के लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी। उसे यह भय था कि उनका नाम वोटर लिस्ट से कट जाएगा।
काकुली सरकार के परिवार और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वह बांग्लादेश की रहने वाली थी। करीब दस साल पहले उनकी बैरकपुर में शादी हुई थी। उसके माता-पिता बांग्लादेश में रहते है। उसे उनसे मिलने-जुलने की चिंता हो रही धी। कहना न होगा कि इस आत्महत्या की घटना के पहले बीरभूम जिले के इसलामबाजार में रहने वाले 95 साल के क्षितिज चंद्र मजुमदार ने एसआइआर के भय से आत्महत्या कर ली।
इसके पहले उत्तर चौबीस परगना जिले के खड़दह थाने के तहत आगरपाड़ा के महाजाति नगर में रहने वाले 57 साल के प्रदीप कर आत्महत्या कर ली। कुचबिहार जिले में दिनहाटा के जीतपुर निवासी खैरुल शेख ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। तीसरी आत्महत्या की घटना होने के बाद टीएमसी ने भाजपा का और तेज विरोध करना शुरु कर दिया है। उसका आरोप है कि एसआइआर और सीएए की वजह से राज्य में दहशत का माहौल बना है और लोग भयभीत है। इसके लिए भाजपा और उसकी केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-team-of-doctors-who-conducted-the-post-mortem-of-mokama-massacre/96098