प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पारिवारिक कलह के चलते तीन मौत

औरंगाबाद में पारिवारिक कलह के चलते तीन मौत

औरंगाबाद के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में तीसरी मौत हो गई।

औरंगाबाद में पारिवारिक कलह के चलते तीन मौत

पारिवारिक कलह के चलते तीन मौत |

औरंगाबाद: पारिवारिक कलह में आग से झुलसी एक बीमार युवती की आज मौत हो गई। इससे पहले इस घटना में मृतका की एक अन्य सगी बहन और फूफा की भी मौत हो चुकी है। दरअसल, घटना रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव की है। जहां 25 सितंबर की रात पारिवारिक कलह को लेकर मृतका चांदनी परवीन के फुफेरे भाई मो. इफ्तेख़ार ने घर में सो रहे अपने पिता मो. सलीम, ममेरी बहन चांदनी परवीन एवं आफरीन परवीन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था।

परिजनों को सौंपा शव

इस घटना में उसके पिता और दोनों ममेरी बहनें बुरी तरह झुलस गए। घटना के कुछ घंटों बाद मो. सलीम और चांदनी परवीन की मौत हो गई, जबकि आफरीन परवीन का इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मगध मेडिकल कॉलेज गया में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चांदनी का शव परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह में मो. इफ्तेख़ार ने पेट्रोल डालकर घर में सो रहे पिता और दो ममेरी बहनों को जला दिया था, जिसमें पिता मो. सलीम और चंदानी परवीन की घटना के दिन ही मौत हो चुकी थी। जबकि आफरीन परवीन इलाजरत थी, जिसका आज मौत हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी मो. इफ्तेख़ार के खिलाफ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को जेल भेज दिया था। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- बाराबंकी में घाघरा नदी का घटा जलस्तर, तराई में कटान बढ़ने से ग्रामीण चिंतित
 

Related to this topic: