प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस की कार्रवाई

बाइक पर सवार तीन किशोरों के पास मिला अवैध हथियार, गोह पुलिस ने लिया हिरासत में

औरंगाबाद के गोह में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन विधि-विरुद्ध किशोरों से देसी कट्टा बरामद किया। सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

बाइक पर सवार तीन किशोरों के पास मिला अवैध हथियार गोह पुलिस ने लिया हिरासत में

Three Juveniles Detained with Country-Made Pistol in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। देसी कट्टा के तीन विधि-विरूद्ध किशोरों को गोह पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के अनुसार, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष "रोको-टोको" अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में 30 अक्टूबर की रात्री करीब 10 बजे गोह थाना थाना अंतर्गत दूलाबिगहा के समिप एक बाइक सवार तीन किशोरों को रोककर विधीवत तालाशी ली गई। 

वाहन चेकिंग के दौरान किशोरों के पास से देसी कट्टा बरामद

तालाशी के क्रम में एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद सभी विधी-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया। फिलहाल, पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। देसी कट्टा उनके पास कहां से आया और इसे रखने का उद्देश्य क्या था। मामले में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर विधि-विरूद्ध किशोरों से पूछताछ कर रही है। 

तीनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा

सूत्रों की माने तो हाल के दिनों में असामाजिक तत्व जानबूझकर किशोरों का इस्तेमाल हथियार रखने और संदेश पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीन किशोरों को पुलिस ने निरुद्ध किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। मामले आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:   125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख रुपये का इनाम घोषित, 7 दिन में सरेंडर का अल्टीमेटम

Related to this topic: