प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उप्र कार दुर्घटना मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में अनियंत्रित कार पलटी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में अनियंत्रित कार पलटी तीन लोगों की मौत दो घायल

Three Killed, Two Injured as Car Overturns on Agra-Lucknow Expressway |

आगरा (उत्तर प्रदेश)। आगरा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक बेकाबू कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जयप्रकाश (32), भूपेंद्र (35) और कपिल (31) के रूप हुई है। पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान कार यशवंत (33) और चंद्रकांत (35) के रूप में हुई है।

बलिया जाते समय हुआ हादसा

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे ये लोग दिल्ली से बलिया जा रहे थे, तभी यहां डौकी थानाक्षेत्र में एक्सप्रेस वे उनकी कार अनियंत्रित होकर पर पलट गई।

140 की रफ्तार में पलटी कार

अहमद ने कहा कि ये सभी दिल्ली के रहने वाले थे और किसी काम से बलिया जा रहे थे। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि कार की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी और कार यशवंत चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार पलटने पर पिछली सीट पर बैठे जयप्रकाश, भूपेंद्र और कपिल कार से उछल कर बाहर गिर गए और तीनों की मौत हो गई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, घायल अस्पताल में भर्ती

सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी के परिजन को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:   मुजफ्फरनगर में भतीजी से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कारावास

Related to this topic: