प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीतापुर में तालाब में डूबी कार

बहराइच से लौट रहे तीन कारोबारियों की सीतापुर में मौत, तालाब में डूबी कार से मिले शव

बहराइच में घायल बेटे से मिलकर घर लौट रहे तीन कारोबारियों की सीतापुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

बहराइच से लौट रहे तीन कारोबारियों की सीतापुर में मौत तालाब में डूबी कार से मिले शव

Three Traders Returning from Bahraich Die in Sitapur After Car Plunges into Pond |

बहराइच, उत्तर प्रदेश: बहराइच में घायल बेटे से मिलकर घर लौट रहे तीन कारोबारियों की सीतापुर में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीरी गांव के पास तालाब में डूबी कार से तीनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया (50), सतीश निर्मल (40) और रामेंद्र सिंह (62) के रूप में हुई है। घटना के बाद तीनों परिवारों में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक, राकेश चौरसिया के बेटे मोहन का रविवार को बहराइच में सड़क हादसा हो गया था। बेटे का हाल जानने के लिए राकेश अपने दो दोस्तों के साथ रविवार शाम बहराइच पहुंचे थे। मुलाकात के बाद तीनों ऑल्टो कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार पंचपीरी गांव के पास एक तालाब में जा गिरी।

देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने की तलाश

तीनों के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद सोमवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी दौरान पंचपीरी गांव के पास तालाब में कार गिरने की जानकारी सामने आई।

 क्रेन से बाहर निकाली गई कार, अंदर मिले तीनों के शव

पुलिस ने क्रेन की मदद से तालाब में डूबी कार को बाहर निकलवाया। कार के अंदर तीनों कारोबारियों के शव मिले। बताया जा रहा है कि कार करीब 20 घंटे तक तालाब में डूबी रही। शुरुआती जांच में डूबने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। कमलापुर थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, राकेश का बेटा हादसे के बाद घर पहुंच गया, लेकिन बेटे से मिलकर लौट रहे राकेश खुद घर नहीं पहुंच सके। इस दुर्घटना में उनके दो दोस्तों की भी जान चली गई। घटना के बाद तीनों परिवारों में शोक का माहौल है। 

ये भी पढ़ें: जरही पुल के पास नदी किनारे मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, शरीर पर चोट के निशान

Related to this topic: