प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

तीन साल की मासूम दुर्लभ व गंभीर बीमारी..

तीन साल की मासूम दुर्लभ व गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी की प्रवीण और सरिता शर्मा की बेटी अनीका को बचाने के लिए समय बहुत कम बचा है...

तीन साल की मासूम दुर्लभ व गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही

तीन साल की मासूम दुर्लभ व गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-2 से जूझ रही |

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी की प्रवीण और सरिता शर्मा की बेटी अनीका को बचाने के लिए समय बहुत कम बचा है। अनीका के इलाज के लिए दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में से एक, जोल्गेन्स्मा (Zolgensma) इंजेक्शन की जरूरत है, जिसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है।

​वजन बना सबसे बड़ा दुश्मन

डॉक्टरों के अनुसार, इस जीवनरक्षक इंजेक्शन को लगाने के लिए एक अनिवार्य शर्त है कि बच्ची का वजन 13.5 किलो से कम होना चाहिए। अभी अनीका का वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यदि उसका वजन 13.5 किलो को पार कर गया, तो यह महंगा इंजेक्शन उसे नहीं लगाया जा सकेगा और इलाज की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

​बच्ची बढ़ रही है, पर माता-पिता पर गहरा रहा है डर

अपने बच्चे को बढ़ता हुआ देखना हर माता-पिता के लिए खुशी की बात होती है, लेकिन यहाँ माता-पिता डर के साए में हैं। वजन को नियंत्रित रखने के लिए पिछले तीन महीनों से अनीका को कठिन डाइट पर रखा गया है। उसे रोटी और चावल जैसे ठोस आहार के बजाय केवल जूस, दूध और फलों पर रखा जा रहा है।

​क्राउडफंडिंग से जुटे 5.60 करोड़ रुपये

​अब तक के प्रयासों और जन-सहयोग (Crowdfunding) से करीब 5.60 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं, लेकिन लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अभी भी 3.40 करोड़ रुपये की और आवश्यकता है।

सामाजिक संस्थाओं से मदद की अपील

इंदौर के आम नागरिकों से लेकर, स्कूलों के बच्चों, सामाजिक संस्थाओं और यहाँ तक कि सोनू सूद और पलक मुच्छल जैसी हस्तियों ने भी अनीका के लिए अपील की है। हाल ही में इंदौर आए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से भी परिवार ने मदद की गुहार लगाई थी।

​यह है SMA टाइप-2 बीमारी

​यह एक अनुवांशिक (Genetic) बीमारी है जिसमें शरीर की मोटर न्यूरॉन्स (कोशिकाएं) खत्म होने लगती हैं। इससे मांसपेशियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि बच्चा धीरे-धीरे बैठने, खड़े होने और यहाँ तक कि सांस लेने की क्षमता भी खो देता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित होती है

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: