प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर एयरगन और पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार

झालावाड़ के मनोहरथाना में सोशल मीडिया पर एयरगन और पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर एयरगन और पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट डालना पड़ा भारी तीन युवक गिरफ्तार

Jhalawar: Three Youths Held for Social Media Posts with Airgun and Pistol-Like Lighter |

झालावाड़ (राजस्थान)। जिले की मनोहरथाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर एयरगन एवं पिस्टलनुमा लाइटर के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट कर लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने के आरोप में तीन युवकों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।

हथियारों वाली पोस्ट पर सख्ती के निर्देश

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (आईपीएस) ने बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच कुछ लोग हथियार अथवा हथियार जैसे दिखने वाले उपकरणों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर झूठी शान दिखाने और आमजन में भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

तकनीकी निगरानी से आरोपियों की पहचान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं वृत्ताधिकारी कैलाशचंद के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान की।

एयरगन और पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट करने पर कार्रवाई

पुलिस ने गुराड़ी निवासी रामबिलास (28) और ओमप्रकाश (28) को सोशल मीडिया पर एयरगन के साथ पोस्ट वायरल करने तथा कन्हैयालाल (24) को पिस्टलनुमा लाइटर के साथ पोस्ट कर लोगों में भय फैलाने के आरोप में शांति भंग की कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, भ्रामक सामग्री का प्रसार, गुंडागर्दी का प्रदर्शन या अपराध का महिमामंडन करने वाली पोस्ट साझा न करें। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढे़ं:   11 साल पुराने अपहरण-हत्या केस में औरंगाबाद कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

Related to this topic: