प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रांची-गुमला मार्ग में हुआ हादसा, हाईवा क्षतिग्रस्त

गुमला सड़क हादसा: रांची-गुमला हाईवे पर हाईवा ने देवी मंडप को मारी टक्कर, मंदिर पूरी तरह ध्वस्त

रांची-गुमला नेशनल हाईवे पर शुक्रवार आधी रात को एक तेज रफ्तार हाईवा ने रेडवा देवी मंडप को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्राचीन देवी मंडप पूरी तरह जमींदोज हो गया है, जबकि ड्राइवर और खलासी घायल हैं।

गुमला सड़क हादसा रांची-गुमला हाईवे पर हाईवा ने देवी मंडप को मारी टक्कर मंदिर पूरी तरह ध्वस्त

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हाईवा और देवी मंडप |

गुमला: रांची-गुमला नेशनल हाईवे पर रेडवा में स्थित प्राचीन देवी मंडप को शुक्रवार की आधी रात को रांची से गुमला की ओर जा रही एक हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवी मंडप पूरी तरह से जमींदोज हो गई। उसकी दीवार और छत पूरी तरह टूट गए। 

हादसे में हाईवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में हाईवा का आगे का भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, हाईवा में मौजूद ड्राइवर और खलासी को ग्रामीणों ने तुरंत बाहर निकाला और घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गुमला भेज दिया। 

झपकी आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी पर खोया नियंत्रण

ग्रामीणों के अनुसार, झपकी आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और नींद में उसने तेज रफ्तार में देवी मंडप को टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण देवी मंडप पूरी तरह ध्वस्त हो गया। 

सड़क से हट कर देवी मंडप का हुआ है निर्माण

लोगों की चिंता है कि इस वर्ष देवी मंडप में होने वाली पूजा कहां होगी। हालांकि, रोड बनाते समय ही एक नए देवी मंडप का निर्माण सड़क के बगल में कर दिए गया है। लेकिन, उसमें प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होने के कारण पुराना देवी मंडप रोड के किनारे ही स्थित था। 

नवनिर्मित देवी मंडप में प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होने से पूजा शुरू नहीं

देवी मंडप को अपने स्थान से हटाने को लेकर ग्रामीणों ने गांव में अमंगल की आशंका जताई है। इस डर से अभी तक देवी मंडप को नवनिर्मित देवी मंडप में प्राण-प्रतिष्ठा कर शिफ्ट नहीं किया गया था। इसके बाद यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। 

बड़ा सवाल- टूटे मंडप का नवनिर्माण हो या नए देवी मंडप में प्राण-प्रतिष्ठा

बीती रात दुर्घटना में देवी मंडप पूरी तरह से धवस्त होने के बाद ग्रामीणों के सामने बड़ा सवाल है कि अब देवी मंडप को नये स्थान पर प्राण-प्रतिष्ठा की जाए या फिर उसी स्थान पर सड़क के बीचों-बीच देव मंडप का नवनिर्माण कराया जाए।

Related to this topic: