प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप, ममता बनर्जी के काफिले पर हमला 'स्टेट-स्पॉन्सर्ड', BJP नेताओं पर भी निशाना

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को 'स्टेट-स्पॉन्सरड' बताते हुए पीएम मोदी, अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप ममता बनर्जी के काफिले पर हमला स्टेट-स्पॉन्सर्ड bjp नेताओं पर भी निशाना

Trinamool Congress (TMC) MP Abhishek Banerjee |

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला स्टेट-स्पॉन्सरड हमला था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर इस घटना को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सुवेंदु अधिकारी ने इस हमले को अंजाम दिया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बताया जिम्मेदार

यहां पत्रकारों से बात करते हुए, टीएमसी नेता ने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी केवल पार्टी की अध्यक्ष ही नहीं हैं, बल्कि एक अनुभवी नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है और अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। सांसद ने आगे कहा, "हमलावरों को कई मौकों पर भाजपा नेताओं के साथ देखा गया है। वे विपक्ष को अस्तित्व में नहीं रहने देना चाहते। वे विपक्षी नेताओं को मारना चाहते हैं। तथाकथित मौजूदा विपक्षी दल भाजपा की सिर्फ बी-टीम है। उन्होंने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने चुनाव से पहले किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के पीछे पूरा समर्थन प्राप्त था। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तो बस इसे अंजाम दिया।"

सौगत रॉय ने की हमले की निंदा

इसी बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुए कथित हमले की कड़ी निंदा करते हुए घटना के पीछे भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रॉय ने कहा, "इसकी निंदा करने के लिए मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। तृणमूल का एक कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में शहीद हो गया। वह अपने घर जा रहा था। इस पर कोई जन आक्रोश नहीं हुआ। यह भाजपा के गुंडों का प्रकोप है। हम इसका कड़ा विरोध और निंदा करते हैं।"
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: बारुईपुर की नाबालिग से कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में ममता बनर्जी ने निकाला कैंडल मार्च

Related to this topic: